पाकिस्तान में हुए शिया समुदाय पर हमलों की बरेली की गई निंदा: सौंपा गया ज्ञापन

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली में शिया समुदाय ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हाल ही में हुए शिया मस्जिद पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। समुदाय के प्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर भारत सरकार से इस गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने की मांग की।ज्ञापन में 6 फरवरी 2026 को इस्लामाबाद की खदीजा तुल कुबरा शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती बम धमाके का जिक्र है, जिसमें 31 से अधिक लोग मारे गए और 170 से ज्यादा घायल हुए। हमले की जिम्मेदारी ISIS जैसे चरमपंथी संगठन ने ली है।
शिया समुदाय के नेताओं ने कहा कि पाकिस्तान में शिया मुसलमानों पर लगातार हो रहे लक्षित हमले मानवता के खिलाफ हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि, पाकिस्तान में शिया समुदाय के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघनों का गंभीर संज्ञान लिया जाए।मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक मंचों पर मजबूती से उठाया जाए।कूटनीतिक दबाव से पाकिस्तान को शिया समुदाय की सुरक्षा और मौलिक अधिकार सुनिश्चित करने के लिए बाध्य किया जाए।सभी आतंकी घटनाओं की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा की जाएप्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यह ज्ञापन मानवता, न्याय, शांति और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता के समर्थन में है। उन्होंने आशा जताई कि भारत सरकार इस मुद्दे पर त्वरित और सहानुभूतिपूर्ण कार्रवाई करेगी।
बरेली में यह विरोध अन्य शहरों जैसे मेरठ, बदायूं, मुरादाबाद और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शिया समुदाय द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों की कड़ी में है, जहां पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग जोर-शोर से उठाई जा रही है।

– बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *