राजस्थान/बाड़मेर- भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत के निर्देशन में सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार एवं श्रमिक संवाद सम्मेलन के तहत जिला बाड़मेर का श्रमिक संवाद सम्मेलन जिला प्रभारी हिंगलाज एम नांदिया के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष डॉ बाबूदान बींजासर की अध्यक्षता में चौहटन में आयोजित हुआ। जहां इस कार्यक्रम में दिनेश विश्नोई सोश्ल मीडिया जिला संयोजक, अनिता चौहान जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, जेठमाल सिंह मण्डल अध्यक्ष चौहटन व समस्त मण्डल अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपस्थित रहे
इस दौरान प्रदेश मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा हिंगलाज एम नांदिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि श्रमिकों के हितार्थ बजट के प्रयासों को आमजन तक पहुंचाना हम सब का कर्तव्य बनता है, भाजपा सरकार के द्वारा समस्त प्रयास सबके हितों में समाहित रहते है, भाजपा ओबीसी मोर्चा बाड़मेर के जिलाध्यक्ष डॉ बाबूदान चारण ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया की श्रमिकों के हित मे सरकार प्रयासरत है और केंद्र सरकार ने इस बजट में श्रमिकों के समस्य हितों को ध्यान में रखा हैं और वंचित वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं।
– राजस्थान से राजूचारण
