नवनियुक्त कमिश्नर कार्यभार ग्रहण कर गिनाई प्राथमिकताएं, कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखना प्राथमिकता

बरेली। नवनियुक्त मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने शुक्रवार की शाम करीब 6.30 बजे बरेली पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। सर्किट हाउस पहुंचने पर डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी और अपर आयुक्त (प्रशासन) प्रीति जायसवाल आदि ने बुके देकर कमिश्नर का स्वागत किया। कमिश्नर ने अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल से मंडल के जिलों मे कानून व्यवस्था और बाढ़ की स्थिति जानी। साथ ही अपनी प्राथमिकताएं बताई। कार्यभार संभालते ही मंडलायुक्त मुख्यमंत्री की वीडियो क्रांफ्रेंसिंग मे शामिल हुए। अपर आयुक्त ने बताया कि बरेली छोड़कर बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर मे कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने थे लेकिन अब ठीक है। कमिश्नर ने जिलाधिकारी से कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और कानून व्यवस्था की जानकारी ली। कमिश्नर ने कहा है कि मंडल में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार की योजनाओं का सही से क्रियान्वयन कराना प्राथमिकता रहेगी। आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। अमेठी निवासी कमिश्नर 2009 बैच के आईएएस है। पहली बार कमिश्नर बनाए गए है। इससे पहले खाद्य एवं रसद आयुक्त थे। प्रशासनिक सेवा मे आने के बाद से उन्होंने मेहनती और नतीजों पर फोकस करने वाले अफसर के रूप मे अपनी पहचान बनाई है। संत कबीर नगर, बिजनौर और मऊ जैसे जिलों में बतौर डीएम रह चुके है। खाद्य एवं रसद आयुक्त रहते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *