बिना टीम भावना के उत्कृष्ट कार्य नहीं होता है सभी मिलकर प्रयास करेंगे : अभिषेक शर्मा

राजस्थान/बाड़मेर- शहरी सेवा शिविर एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम में शहरी सेवा शिविर आयोजित किया गया। शहरी सेवा शिविर की अध्यक्षता बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने की। इस दौरान विधायक चौधरी ने शिविर का निरीक्षण किया । इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि शिविर में आमजन को प्रत्येक योजना का लाभ मिले। इस शिविर का उद्देश्य यही है जनता की समस्या का समाधान हो। उन्होंने कहा कि गरीब असहाय पीड़ित परिवारों को राहत मिले, ऐसा कार्य बड़ी प्राथमिकता से करे।

नगर परिषद आयुक्त श्रवण सिंह राजावत ने बताया कि शहरी सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को 60 हजार राशि का चौक वितरित किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभार्थियों को 50 हजार के चेक वितरण किये गए l जबकि पट्टा पुनर्वेद जारी किए गए। शिविर के दौरान नामांतरण एवं निर्माण स्वीकृति से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जबकि जन्म-मृत्यु तथा विवाह के प्रमाण पत्र एवं पेंशन एवं जनाधार के आवेदनों का निस्तारण किया गया।शिविर शनिवार को भी आदर्श स्टेडियम में जारी रहेगा।

शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल, सचिव अभिषेक शर्मा ,अधिशासी अभियंता लक्ष्मीनारायण शर्मा , सहायक नगर नियोजक मोहित शर्मा , पुरखा राम, उर्जा राम, नरेश कुमार जैन, नगर मंडल अध्यक्ष किशन बोहरा, पूर्व नेताप्रतिपक्ष पृथ्वी चाडक जनप्रतिनिधियो व नगर परिषद ‌के अधिकारी और कर्मचारीयों सहित सभी विभागों के अधिकारी मोजूद रहे।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *