आंवला, बरेली। भाजपाइयों ने आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व मे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में 10 मीटर का तिरंगा लेकर क्षेत्रवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान देश भक्ति के नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा कस्बे में स्टेट बैंक चौराहे से शुरू हुई जो भूमि विकास बैंक चौराहा, गंज त्रिपौलिया होते हुए पुरैना तिराहा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह व पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी जगदीश चन्द्र गुप्ता पार्क में जगदीश चन्द्र गुप्ता और महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भूमि विकास बैंक चौराहे पर चेयरमैन सय्यद आबिद अली ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, रामनिवास मौर्य, प्रभाकर शर्मा, अनमोल गुप्ता उर्फ काकू, वेदप्रकाश यादव, संजय अग्रवाल उर्फ बॉबी, सूरजभान गुप्ता, रामबीर प्रजापति मौजूद रहे। वही ब्लॉक रामनगर के गांव रामनगर मे भाजपाइयों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव के पेट्रोल पम्प से शुरू होकर ब्लॉक कार्यालय के समीप सम्पन्न हुई। मंत्री धर्मपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति मित्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान अजय पाल सिंह, व्यापारी नेता रवि गुप्ता, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, सीओ नितिन कुमार आदि मौजूद रहे। अलीगंज मे ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जो मेन चौराहा, अलीगंज रमपुरा रोड होते हुए मझगवां ब्लॉक परिसर मे सम्पन्न हुई। अलीगंज में सुधांशु पाराशरी, विनीत भारती, बिजली घर के समीप पटपरागंज के पूर्व प्रधान प्रमोद गुप्ता, मझगवां में ग्राम प्रधान बबली देवी, संजीव कुमार, संतोष कुमार वर्मा, धर्मेंद्र कश्यप ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यशपाल सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव