नाथनगरी में आर्ट ऑफ लिविंग ने की रुद्र पूजा

बरेली। सावन मे नाथनगरी शिवमय नजर आ रही है। ऐसे भक्तिमय माहौल में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने सोमवार को सनसिटी विस्तार मे भव्य रुद्र पूजा का आयोजन किया। सनसिटी विस्तार में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ रुद्र पूजन का सिलसिला चला। बेंगलुरु आश्रम से आईं साध्वी कन्केश्वरी और पंडितों ने पूजन संपन्न कराया। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के अलावा अन्य भक्तगण भी शामिल हुए। इसी तरह परसाखेड़ा क्षेत्र में घरों और फैक्ट्रियों मे आयोजन हुआ। सुपर सिटी मे भी आर्ट ऑफ लिविंग ने पूजन किया। वैदिक धर्म संस्थान की समन्वयक श्वेता कुनार ने बताया कि सावन मास के दौरान रुद्र पूजा का विशेष महत्व होता है। इसमे आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के अलावा भी तमाम श्रद्धालु शामिल होते हैं। रुद्र पूजा के दौरान वैदिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से पर्यावरण शुद्ध होता है। वातावरण मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता। मन को शांति मिलती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *