राजस्थान/बाड़मेर- सेना के सम्मान में रामसर से गडरारोड़ तक निकली तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अदभ्य साहस, शौर्य व पराक्रम का प्रतीक आपरेशन सिंदूर की सफतला एवं भारत मां के वीर जवानों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक पूरसिंह राठौड़ ने बताया कि यह यात्रा रामसर के डूंगरपूरी मठ की शाखा से शुरू होकर मुख्य बाजार रामसर में भारत माता की जयकारों एवं भारतीय सेनाओं के सम्मान में एक राष्ट्र एक संकल्प के उदघोष के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। इस यात्रा में सेकड़ों मोटरसाईकिल एवं चारपहीयां वाहनों के साथ गागरिया पहुंची जहां पर ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का फूल एवं पूष्प् वर्षा कर स्वागत किया।
इस यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई , स्वरूपसिंह राठौड़ खारा, खुमानसिंह सोढ़ा,जिला महामंत्री देवीलाल कुमावत,वीरमसिंह सोढ़ा, कानसिंह राजगुरू, मूलसिंह जुडिया, दशरथ मेघवाल, मुस्कान मेघवाल, गिरधरसिंह कोटड़ा, रूपाराम प्रधान चौहटन,अकबरखान समेजा, अनीता चोहान , मनीषा मेघवाल, श्रवण कुमार मेघवाल, देवीसिंह भाटी मंडल अध्यक्ष हरसाणी, गजेन्द्रसिंह खारा, लक्ष्मणसिंह कोटड़ा, गेनाराम सुथार, रूपाराम बिजराड़, लक्ष्मण मूढ़, देवीसिंह बलाई, समुन्द्रसिंह रामसर, अशोकसिंह खारची, हमीरसिंह केलनोर, उतमाराम मेघवाल ,गिरीश खत्री सरपंच, गोरधनसिंह खबड़ाला सरपंच, अर्जुनसिंह नवातला, धनपतसिंह जैयसिन्धर गांव, तगाराम गडरारोड़, हितेष राठी, हाकमदान गडरारोड़, श्यामसिंह रामसर, भगवानदान झणकली, महेन्द्रसिंह रामसर, हरफूलसिंह खारिया, आसुलाल खड़ीन, जोगाराम सियाग, मनोहरसिंह भियाड़, गेमरसिंह चोचरा, खुमानसिंह नागडदा, पदमसिंह राजगुरू, भूरसिंह आगोरिया, जोगाराम दर्जी, तेजाराम दर्जी, भीख भारती, शैतानसिंह उपप्रधान उपस्थित रहे।
यात्रा गागरिया से गडरारोड़ टोल प्लाजा पहुंचने पर गडरारोड़ के ग्रामीणों द्वारा जोश के साथ भव्य स्वागत किया गया। गडरारोड़ टोल प्लाजा से यात्रा रवाना होकर शिव चोराहे हेतु हुए मुख्य बाजार, रेल्वे स्टेशन, रेल्वे शहीद स्मारक पहुंच कर शहीदों श्रद्धाजंली देकर पुष्प अर्पित किये। इस यात्रा में सीमावर्ती नगरी गडरारोड़ में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
यात्रा के दौरान शहीद स्मारक पर स्वरूपसिंह राठौड़ खारा ने अपने उदबोधन में कहा कि ओपरेशन सिन्दुर के तहत भारतीय सेनिकों ने जो साहस एवं बहादूरी दिखाई उनके सम्मान में यह यात्रा पूरे भारत देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है भाजपा जिला अध्यक्ष अनन्तराम विश्नोई ने कहा कि भारतीय सेना ने आंतकवादियों के ठिकानों को खत्म कर जो साहस दिखाया वो काबीले तारीफ है।कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का वीरमसिंह सोढ़ा ने अभार व्यक्त किया।
– राजस्थान से राजूचारण