शहर मे निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, जमकर की पुष्प वर्षा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

बरेली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए शनिवार को भाजपा के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांसद छत्रपाल गंगवार ने आनंद आश्रम मंदिर से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक देश की सेवा के लिए मजबूती के साथ खड़ा है। यात्रा साईं मंदिर शहामतगंज होते हुए महाकाली मंदिर कालीबाड़ी पर जाकर संपन्न हुई। कैट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, तब से आतंकवादियों को कुचलने का – संकल्प लिया है। इसी के तहत पहलगाम की घटना मे निर्दोष हिंदुओं की धर्म पूछकर निर्मम तरीके से की गई हत्या का बदला ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सैनिकों ने आतंकियों की चौकी का विध्वंस कर लिया। भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा पूरे भारतवर्ष में निकाली जा रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा के संयोजक अरुण कश्यप ने भी सभी कार्यकर्ताओं और महानगर पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। यात्रा में व्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, रवि रस्तोगी, डॉ. जीपीएस चौहान, गुलशन आनंद, सतीश शर्मा, एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, शिवकुमार माहेश्वरी, वीरेंद्र अरोड़ा, राम मूर्ति मौर्य, पुष्पेंद्र शर्मा, शशिकांत जायसवाल, अनिल छोटे, होली पांडे, तृप्ति गुप्ता, शीतल गुलाटी, अंजू मिश्रा, फरीदा, सुल्तान शामिल हुए। वही तिरंगा यात्रा का बरेली कॉलेज गेट पर शिक्षकों और छात्रों ने स्वागत किया। टीचर्स कॉलोनी में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य सुषमा आदि ने स्वागत किया। साई मंदिर पर पंडित सुशील पाठक और इंद्रदेव त्रिवेदी के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज ने स्वागत किया। आंचल कॉलोनी पर भारतीय आदि वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, विशाल बिंदु, सुरेंद्र चौधरी, सुनील भारत ने पुष्प वर्षा की। जीवन धारा के निर्देशक एक राम आयु सक्सेना, ललित सक्सेना ने स्वागत किया। जयप्रकाश देवनानी, लेखराज मोटवानी, म मोटवानी, मुकेश खटवानी, विजय मूलचंदानी, भारत मूलचंदानी ने स्वागत सत्कार किया। शहामतगंज चौराहे पर सिख समाज से काले सिंह मलिक सिंह कालरा, परमजीत सिंह, महानगर मंत्री सोनू कालरा, हरप्रीत खालसा ने स्वागत किया। व्यापार मंडल से राजेंद्र गुप्ता, डॉ. विनोद पागरानी, राजेश जसोरिया, दुर्गेश खटवानी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अतुल अग्रवाल, लघु व्यापार उद्योग, अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महामंत्री राजीव बूबना, रोहित राकेश, मुकुल अग्रवाल, राज अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कलाकार वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अमरीश कठेरिया, एडवोकेट अंकुर सक्सेना, राजेंद्र गुलाटी, प्रेमपाल मौर्य, प्रेम गुप्ता आदि ने पुष्प वर्षा की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *