बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जंयती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई। इसके साथ ही संकल्प लिया गया कि सभी को अपने जीवन मे डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलना है और साथ ही दूसरों को इसके लिए प्रेरित भी करना है। शुक्रवार को भाजपा विधायक डॉ डीसी वर्मा ने नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मोहल्ला नौगवां में लगी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान विधायक ने बताया गया कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर संविधान के निर्माता रहे। संविधान को लिखने मे उनकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बाबा साहब की जयंती जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने के रूप में भी मनाया जाता है। इसके साथ ही समाज से छुआछूत मिटाते हुए समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया गया। हम सभी को उनके पद चिन्हों पर ही चलना चाहिए ताकि समाज को एक सूत्र मे पिरोया जा सके। कार्यक्रम मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, मंजू कोरी, निवर्तमान चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, धीरेंद्र सिंह, सभासद संजीव सिंह, सौरभ पाठक, अमन सिंह, दीपू सिंह, ओम प्रकाश मुंशी, फूलचंद जाटव, अनार सिंह सागर आदि लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
