बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। तुलसी मठ बरेली के महंत कमल नयन दास का गुरुवार की बीती शाम अचानक निधन हो गया। उनके उत्तराधिकारी महंत नीरज नयन दास ने मुखाग्नि दी। महंत कमल नयन दास की बहन कमला पांडे ने अंत्येष्टि के बाद नीरज नयन दास के उत्तराधिकारी महंत बनने की घोषणा की। श्रीमती पांडे ने कहा कि महंत जी के प्रस्तावित अधूरे कार्यों को पूरा करना अब मौजूदा महंत की महती जिम्मेदारी है। मौजूदा महंत के लिए इस मठ से जुड़े सभी श्रद्धालु यथासंभव सहयोग करे। इस अवसर पर बरेली में धर्म क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शहर विधायक के भाई अनिल सक्सेना, ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय नेता पवन मिश्रा, सुरेंद्र पांडे, गजेंद्र पांडे एवं विद्वान कथावाचक आशुतोष शर्मा, पत्रकार गीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग सम्मलित हुये। आपको बता दें कि तुलसी मठ बरेली की फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव भोलापुर शंखापुर में मंदिर की लगभग 100 बीघा खेती की जमीन भी है। महंत कमल नयन दास का सपना भोलापुर की जमीन पर कृषि विश्वविद्यालय बनाने का था। वह पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयास कर रहे थे मगर कोरोना के कारण उनकी यह योजना सफल नहीं हो पाई। इस बात की जानकारी अंत्येष्टि के बाद महंत कमल नयन दास की बहन कमला पांडे ने दी।।
बरेली से कपिल यादव
