10 व 17 जून को होंगे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन

बरेली। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पहले चरण मे 10 जून को और दूसरे चरण में 17 जून को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ो का विवाह कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए 76.50 लाख की धनराशि आवंटित की गई है। डीएम ने कहा कि नगर निगम, विकास खण्ड और नगर निकाय को 10-10 शादियां कराने का लक्ष्य दिया गया है। सामूहिक विवाह का कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित होगा। गर्मी को देखते हुए आयोजन स्थल पर कूलर की भी व्यवस्था करने को कहा। विवाह सम्पन्न होने से हले पंडाल को सैनेटाइज कराने के निर्देश दिए। वहीं कन्या को मिलने वाली 35000 रुपये की धनराशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। आयोजन में प्रभारी मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक समेत तमाम जनप्रतिनिधि आमंत्रित किए जाएंगे। पात्र जोड़ों (लाभार्थियों) का पंजीकरण कराकर सूची 27 मई तक जिला समाज अधिकारी के कार्यालय में जमा करने को कहा है। कार्यालय की ई-मेल [email protected] पर साफ्टकॉपी में उपलब्ध कराना जरूरी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *