6800 मे चयनित शिक्षकों ने मांगी नियुक्ति, 30 को करेंगे विधानसभा घेराव

बरेली। ओबीसी, एससी संगठित मोर्चा की अगुवाई मे शुक्रवार को जिले के 6800 शिक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थी डीएम कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन एडीएम ई को सौंपा। जहां उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने पूर्व मे गलत चयन प्रक्रिया होने के कारण उन लोगों को भविष्य खराब होने का आरोप भी लगाया। संगठन की मांग है कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की विसंगति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में 5 जनवरी को 6800 दलित पिछड़े एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को सूची प्रकाशित की गई। किंतु अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक किसी की नियुक्ति नही हो पाई। चयनित अभ्यर्थी 26 मार्च से लखनऊ के इको गार्डन मे अपनी नियुक्ति को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन इस बीच किसी नेता व बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उधर मुड़कर नहीं देखा है। जिससे वह मानसिक प्रताड़ना झेल रहे है। अब सभी अभ्यर्थी परिवार विधानसभा का घेराव 30 मई को करेंगे। ज्ञापन देते समय अमरेंद्र सिंह पटेल एवं समस्त आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थी रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *