जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, नही हो सकी शिनाख्त

बरेली। जंक्शन पर एक बुजुर्ग ने श्रमजीवी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की टक्कर लगते ही उसका सिर धड़ से अलग हो गया। पहियों के नीचे आने की वजह से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मगर अभी तक उसकी शिनाख्त नही हो सकी है। जीआरपी मृतक की शिनाख्त मे जुटी हुई है। जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम ने बताया कि मंगलवार की शाम को करीब 4 बजे एक 80 साल का बुजुर्ग युवक जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठा था। काफी देर बैठे रहने के बाद भी वह वहां से नही गया। शाम को जब अपने निर्धारित समय पर श्रमजीवी एक्सप्रेस आई तो बुजुर्ग ने दौड़कर उसके आगे छलांग लगा दी। जिसकी वजह से उसका सिर पटरियों मे टकराया और ट्रेन के पहिए उसके ऊपर से उतर गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और सिर के चीथड़े उड़ गए। सिर नही होने की वजह से शव की शिनाख्त होने मे भी दिक्कत आ रही है। बहरहाल जीआरपी अब बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले मे शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *