24 घंटो मे छह लोग हुए जहरखुरानियों का शिकार, हजारो की नकदी व सामान लूटा

बरेली। जिले मे जहरखुरानियों का आतंक अब दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ता जा रहा है। होली के करीब आते ही बस व ट्रेनो में जहरखुरानी यात्रियों को अपना शिकार बना रहे है। जिले मे 24 घंटे मे अगल-अगल बसों मे छह यात्रियों को शिकार बनाया गया है। जिसमे तीन यात्रियों को सोमवार और तीन यात्रियों को मंगलवार को शिकार बनाया गया है। इस समय सभी का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सेटेलाइट बस अड्डे और पुराने बस अड्डे पर अलग-अलग जगहों पर जहरखुरानी के शिकार तीन लोग बेहोशी की हालत मे मिले है। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी जेबों में मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि होली के त्यौहार की वजह से दिल्ली मे काम करके लौट रहे थे। परिजनो ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली से पैसे लेकर होली मानाने के लिए घर पर आ रहा था। मगर जगहखुरानों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद रुपए, मोबाइल और कीमती सामान लेकर बेहोशी की हालत मे छोड़कर फरार हो गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *