जिला अस्पताल मे शुरू होगा 12 साल के बच्चो का वैक्सीनेशन

बरेली। जिले मे बुजुर्ग, व्यस्क और किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगने के बाद अब 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को वैक्सीन की हरी झंडी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। बच्चों का वैक्सीनेशन बुधवार से शुरू होगा। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए है। बही विभाग का दावा है कि उन्होंने लगभग सभी व्यस्कों का वैक्सीनेशन कर दिया है। वही दूसरी डोज वाले भी लगभग 100 फीसदी तक हो पूरे हो चुके है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आरएन सिंह ने बताया कि बच्चों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मीटिंग की जाएगी। बुधवार से वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है इसलिए पहले केवल जिला अस्पताल मे ही बच्चों को वैक्सीन लगाने की सुविधा रहेगी। जो भी व्यक्ति बच्चों को वैक्सीन लगवाना चाहता है। बह लोग बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचना होगा। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि होली के बाद टीमों को गांव-गांव भेजकर एक मिशन के तहत बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *