बरेली। जिले के परसाखेड़ा स्थित मतगणना स्थल पर कूड़े की गाड़ी मे सादे पोस्टल बैलेट के पत्र ले जाए जा रहे थे। इस पर वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं की नजर पड़ गई। जिस पर सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया था। बाद में पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर सपाइयों को समझा बुझाकर शांत कर दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने बुधवार को बहेड़ी की एसडीएम पारूल तरार को पद से हटा दिया है। उनकी जगह बहेड़ी के नए एसडीएम के रूप मे जिम्मेदारी अब राजेश चंद्रा को सौंपी गई है। मतगणना से महज एक दिन पहले ही यह कार्रवाई होने के बाद सभी अधिकारियों मे खलबली का माहौल पैदा हो गया है। आपको बता दें कि मंगलवार की शाम को बहेड़ी मे कूड़ा गाड़ी में पोस्टल बैलेट पेपर से भरे तीन संदूक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पकड़े थे। बताया जा रहा है कि नगर पालिका की कूड़े की गाड़ी में बैलेट पेपर भरकर परसाखेड़ा वेयर हाउस तक आए थे। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा काट दिया। हांलाकि पुलिस प्रशासन के काफी समझाने और जांच करने का आश्वासन देने के बाद सभी शांत भी हो गए। देर रात तक हंगामे के बाद सपाई वहीं, पर अपना डेरा जमाकर बैठ गए। जिसके बाद बुधवार को प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बहेड़ी की एसडीएम पारूल तरार को हटा दिया है और अब राजेश चंद्रा को उनकी जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मामले पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए एसडीएम समेत दो अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है। मामले मे उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह और बहेड़ी एसडीएम पारुल तरार को हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह को उप जिला निर्वाचन अधिकारी का प्रभार दिया है। अपर उप जिलाधिकारी सदर राजेश चंद्रा को बहेड़ी एसडीएम बनाया गया है। वही वहां के आरओ भी होंगे। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने जानकारी दी।।
बरेली से कपिल यादव
