महिला साक्षरता केन्द्र का शुभारंभ

राजस्थान/सादड़ी- सामाजिक समरसता व स्वावलंबन सहित विविध आयामों में तप्तर सेवाभारती संगठन ने शिक्षा आयाम में महिला साक्षरता केन्द्र का शुभारंभ किया।
तहसील मंत्री नारायण राईका ने बताया कि नगर के रेबारियों की ढाणी में महिलाओं को साक्षर बनाने एवम पत्र पढ़ लिख सके इस उद्देश्य से केंद्र की शुरुआत की गई। केन्द्र का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ हुआ जिसमें सह जिलामंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के संदर्भ में संगठन के उद्देश्यों को भी विस्तार से बताया। सह प्रांतमंत्री विजयसिंह माली ने महिला शक्ति के बारे में बताते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण से यहा पढ़कर लिखकर संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति में सहयोग करने की बात कही।
इसके अलावा राईका ने जानकारी दी कि सामाजिक समरसता के उद्देश्य से बस्ती में शीघ्र ही साप्ताहिक महिला सत्संग केन्द्र नया प्रकल्प शुरू किया जाएगा। इस दौरान जिलामंत्री मोहन सोलंकी, प्रकल्प प्रभारी प्रिया चौहान एवम महिलाए उपस्थित रही।
पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।