समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता का लखनऊ में हुआ निधन:कार्यकर्ताओं में दौड़ी शोक की लहर

लखनऊ-समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रह चुके सीएन सिंह का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया।वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती थे। दिवंगत चंद्र नाथ सिंह प्रतापगढ़ के रहने वाले थे और काफी मिलनसार नेता माने जाते थे। उनके निधन के बाद गृह जनपद प्रतापगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई है।

मछलीशहर से रह चुके थे सांसद :-
जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से चंद्रनाथ सिंह सांसद भी रह चुके थे। सीएन सिंह ने वर्ष 1999 में जीत दर्ज कर पहली बार मछलीशहर सीट पर समाजवादी पार्टी का झंडा बुलंद किया था। उन्होंने बीजेपी के रामविलास वेदांती को शिकस्त दी थी। सीएन सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान ही उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।

वे सपा संरक्षक मुलायम सिंह के करीबियों में गिने जाते थे। सीएन सिंह प्रतापगढ़ सदर सीट से 1996 में विधायक भी रहे।उनके परिवार में पत्नी उषा सिंह, एक पुत्र प्रशांत सिंह और पुत्री पूर्णिमा सिंह हैं।

– मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।