मुजफ्फरनगर पहुंचीं प्रियंका ने हिंसा पीड़ित लोगों से की मुलाकात:पुलिस ज्यादत्ति की कही बात

मुज़फ्फरनगर – प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक जनपद मु0 नगर के दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।चौधरी चरण सिंह कांवर्ड पटरी मार्ग के रास्ते खतौली होते हुए जनपद में दाखिल हुई प्रियंका गांधी स्थानीय पुलिस एंव प्रशासन ने लाख कोशिश की उनके काफिले को रोकने के लिए मगर सफल नही हुए।

शनिवार सुबह अचानक मुजफ्फरनगर पहुंचीं प्रियंका गांधी सबसे पहले सीधे मौलाना असद के घर पहुंचीं जहां उन्होंने पीड़ित लोगों से बात चीत की व् उनका हाल जाना। यहां प्रियंका गांधी के साथ साथ कांग्रेस नेता इमरान मसूद और पूर्व विधायक पंकज मलिक भी मौजूद है।

बता दें कि प्रियंका गांधी का काफिला नहर की पटरी से होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा हैं प्रियंका गांधी उपद्रव में मारे गए मृतक के परिजनों व् इस उपद्रव में घायल हुए लोगों के घरों में भी गई और उबके हाल चाल जाने ।उसके बाद प्रियंका गांधी का काफिला पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के आवास पहुंचा जहां कुछ पलों के लिए रुकने के बाद प्रियंका गांधी मीडिया से मुखातिब हुई और बीते दिनों हुए उपद्रव में पुलिस द्वारा ज्यादती की बात कही।साथ ही साथ उन्होंने कहा की हम हमारी सरकार हर समय पीड़ितों के साथ है ।यहां स्थानीय पुलिस प्रशासन ने प्रियंका गांधी को धारा 144 का नोटिस भी दिया गया है ।

जिसके बाद प्रियंका गांधी का काफिला मेरठ के लिए निकल गया अगर विश्वस्त सूत्रों की माने तो Nh-58 पर दादरी चेक पोस्ट पर थाना दौराला जनपद मेरठ पुलिस टीम द्वारा भी प्रियंका को धारा 144 का नोटिस दिया गया है।

रिपोर्ट भगत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।