बरेली। साक्षर भारत मिशन मे काम कर चुके प्रेरक प्रेरकों ने बकाया मानदेय के भुगतान और दोबारा बहाली की मांग को लेकर रविवार को चौकी चौराह के पास सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना देकर किया। इसमें बरेली समेत विभिन्न जिलों और ब्लॉकों से पहुंचे सैकड़ों प्रेरकों ने भाग लिया। धरने के बाद प्रेरकों ने बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपकर समस्याएं बताई। प्रेरकों ने कहा कि लंबे समय से उनका मानदेय बकाया है। साथ ही साक्षर भारत मिशन में कार्य करने वाले प्रेरकों की दोबारा बहाली की मांग भी लगातार उठाई जा रही है। विधायक ने प्रेरकों को आश्वासन दिया कि वह 22 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात नाकात कर उनकी बहाली का मुद्दा उठाएंगे। जिला अध्यक्ष आशा गंगवार के अलावा हेमंत कुमार गंगवार, वीरेंद्र, सुरजीत, अनूप, अजय जौहरी, कुमकुम, लता, नीलम, शारदा मौर्या, कैलाश यादव, विजेंद्र यादव मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
