सहारनपुर- उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही यहां कैराना संसदीय क्षेत्र की 6 गन्ना मिलो पर किसानों का अवशेष लंबित गन्ना भुगतान संबंधी प्रश्न पूछे जाने पर बगले झांकने जगह नजर आए जबकि वह उत्तर प्रदेश सहित केंद्र की विभिन्न योजनाओं के संबंध में भाजपा की 4 वर्ष की केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। उन्होंने गरीबों, शोषितों, वंचितों के लिए सड़के, भोजन आदि के संबंध में चलाई गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि कैराना में उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ही चुनाव जीतेंगी क्योंकि भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में सपा और कांग्रेस की यूपीए सरकार से अधिक काम किया है उन्होंने गन्ने के उत्पादन सहित चीनी के बढ़े उत्पादन की जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस के 48 वर्षों के कार्यकाल से मोदी जी के 48 महीनों के कार्यकाल को बेहतर बताया। कृषि के क्षेत्र में, किसानों के संदर्भ में देश प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। जब उनसे कैराना में पलायन के मुद्दे पर यह जानने का प्रयास किया कि विगत 4 वर्षों से केंद्र में भाजपा सरकार है और विगत 14 महीनों से उत्तर प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार है तो कितने दबंग चिन्हित कर जजेल में सीखचों के पीछे भेजे तो भी वह लगभग चुप्पी साध गए।
-सहारनपुर से सुनील चौधरी की रिपोर्ट