उत्तराखंड! प्रदेश के वित्त मंत्री हुये लाइव, साेशल मीडिया पर सुनी समस्याएँ

उत्तराखंड/पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड जनपद देहरादून में प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों के सवालों का जवाब दिया। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की भी बात की।

प्रदेश में सरकारी नौकरियों के सवाल पर पंत ने कहा कि सरकारी नौकरी के सवाल पर में पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया हो, यह प्रयास किया गया है। 6500 लगभग विभिन्न विभागों की रिक्तियां जारी कर दी गयी हैं। वर्ष 2017-18 में 2500 विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गयी हैं। यदि किसी युवक-युवती में प्रतिभा है तो सरकारी नौकरी प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता है।

विधायकों की सैलरी बढ़ाने पर ट्विटरपर बीएन गोस्वामी ने प्रकाश पंत से सवाल किया कि- आप लोगों ने अपनी सैलरी बढाकर गरीब जनता के साथ ठीक नही किया है, पहले मूलभूत सुविधा दो जनता को फिर कुछ करना चाहिए। इस पर प्रकाश पंत ने कहा कि पूर्व में विधायकों के साथ काम करने वाले ड्राईवरों का वेतन 3 हजार रूपये था तथा पीए का वेतन भी 3 हजार रूपये था। जिसे बढ़ाकर 12-12 हजार रूपये कर दिया गया है।

नौकरी की घोषणाओं के पूरा न होने पर एक ट्विटर यूजर ने सवाल किया कि- आप सिर्फ आश्वसान और घोषणा करना जानते हो इतनी प्रचंड बहुमत की सरकार भी ब्यूरोक्रेसी से समय पे काम पूरे नही करवा पा रही तो कुछ नही कर सकते आप।मुख्यमंत्री ने 1200 पटवारी भर्ती करने की घोषणा मुख्यमंत्री साल भर पहले कर चुके है आपने भी 3500 पद पेयजल मैं 584 ओर यूपीसीएल मैं 903 पद पे। इस पर जवाब देते हुए पंत ने कहा कि समस्त रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है वर्ष 2017-18 में विभिन्न विभागों में 3500 न्युक्तिया की गई थी 6000 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है।

इस तरह कई औऱ लोगों ने अपने-अपने सवाल, समस्याएं प्रकाश पंत के सामने रखी, जिन पर पंत ने जवाब देने के साथ ही समाधान का भी भरोसा दिया।

-पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।