सड़क के किनारे सवारी उतारने को लेकर चालक व होमगार्ड मे नोकझोंक के बाद हाथापाई

बरेली। शहर के चौपुला चौराहे पर सड़क के किनारे ऑटो खड़ीकर सवारी उतारने को लेकर ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड और ऑटो चालक के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद ऑटो यूनियन के तमाम लोग वहां पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। वही ऑटो यूनियन ने मामले की शिकायत एसपी ट्रैफिक से की तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। यूनियन के लोगों का कहना है की ऑटो चालक अनिल के पास सिटी परमिट है। गुरुवार की सुबह वह सवारियां लेकर चौपला की तरफ आया था सड़क के किनारे खड़े होकर वह सवारियां उतार रहा था इसी बीच ड्यूटी पर तैनात कुछ होमगार्ड उसके पास आए और उससे अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने ऑटो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। जमकर उसकी पिटाई की। जिसके बाद ऑटो चालक ने यूनियन के कुछ लोगों को फोन किया और वहां पर तमाम लोग जमा हो गए। इस समय यूनियन के लोग चौपला पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो वह चौराहे पर पहुंचे लेकिन इसके बाद दोनों पक्ष ट्रैफिक ऑफिस पहुंच गए। चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे ऑटो यूनियन के लोगों को किसी तरह समझाया तो प्रदर्शन समाप्त हुआ। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चौपुला चौराहा शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है। जिसके चलते यहां अक्सर जाम लग जाता है। अधिकारियों ने साफ आदेश किया है कि कोई भी ऑटो, टेंपो या बस चौराहे के आसपास वाहन खड़ा कर न तो सवारी बैठाएगा और न ही उतारेगा। वहीं कहने के बाद भी ऑटो व टेंपो चालक नहीं मानते और चौराहे के आसपास ही वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते और उतारते हैं। एसपी टैफिक राममोहन सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *