नौवीं बरसी पर कैंडल जलाकर दी निर्भया को श्रद्धांजलि, नम आंखों से किया नमन

बरेली। 16 दिसंबर 2012 की वो रात जब कुछ विकृत मानसिकता के लोगों ने मानवता को शर्मसार किया था। आज देश की उस बेटी निर्भया को बरेली के साहूराम स्वरूप महाविद्यालय की छात्राओं ने होम साइंस विभाग मे उपजा प्रेस क्लब व ह्यूमन चेन के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सड़क पर नारी के तहत अपने विचार भी रखे। कैंडल जलाकर निर्भया को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की व नम आंखों से नमन किया। इस अवसर पर उपजा प्रेस क्लब ने ह्यूमन चेन के साथ मिलकर निर्भया सप्ताह मनाने का फैसला किया। कार्यक्रम मे उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने बेटियों को उन्मुक्त आकाश में उड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्त्री का स्थान समाज में सर्वश्रेष्ठ है। उपाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने बेटियों को किसी से भी न डरने की बात कही। सचिव आशीष जौहरी ने बेटियों को समाज में आगे आने की बात कही। ह्यूमन चेन की स्टेट सेक्रेटरी डॉ उजमा कमर ने भी बेटियों को समाज में अपना स्थान महत्वपूर्ण बनाने की बात कही और उन्होंने साइकोलॉजी के हिसाब से भी लड़कियों, बेटियों को अपना निर्णय लेने की क्षमताओं पर जोर दिया। एसएमडीएचएम की अध्यक्ष डॉ शहला जमाल ने बेटियों को मेनुस्ट्रल डिसऑर्डर्स के बारे में बताया और हाइजीन के बारे में विस्तार से समझाया। निर्भया दिवस मनाते हुए सभी ने निर्भया की याद मे एक मिनट का मौन रखा और उस बहादुर बेटी को याद करते हुए मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि प्रदान की। कार्यकम उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाओं को उपजा प्रेस क्लब की ओर से नारी सम्मान से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साहूराम स्वरूप महा विद्यालय की प्रधानाचार्य ने अपना आभार व्यक्त किया। कार्यकम का सफल संचालन ज्योत्सना ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *