गर्भवती को तेजाब डालने की धमकी देकर निकाला, दो साल पहले हुई थी शादी

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र मे शादी के दो साल बाद दहेज के लिए पति समेत ससुरालियों ने गर्भवती महिला को पीट दिया। पीड़िता ने जब मायके जाने के लिए कहा तो पति समेत ससुरालियों ने उसे तेजाब से जलाने की धमकी दी। इतना ही नही आरोपितों ने दुधमुही बच्ची को भी छीन लिया और पीड़िता को निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। बारादरी पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। आपको बता दें कि थाना बारादरी के कटरा चांद खां मोहल्ला निवासी हरीश ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियांशी की शादी थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के निवासी प्रेमपाल से की थी। शादी मे हरीश ने अपने सामर्थ के अनुसार नकदी व बाइक समेत घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि उसके बाद भी ससुराली दहेज से खुश नही थे। दहेज के लिए प्रियांशी को परेशान और प्रताड़ित करते थे। इस दौरान उसे एक बच्ची भी तो ससुरालियों ने और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे मायके फोन कर पिता से दहेज में टाटा मैजिक मांगने के लिए कहते है। हरीश ने कई बार समझाया कि टाटा मैजिक देने की उसकी हैसियत नहीं है। बावजूद उसके पति व ससुराली बेटी को प्रताड़ित करते थे। 10 दिसंबर को उन्होंने बेटी को जमकर पीटा और टाटा मैजिक नहीं मांगने पर तेजाब से जलाने की धमकी दी। परेशान प्रियांशी ने मायके जाने के लिए कहा तो उसे पीटकर बेटी छीन कर निकाल दिया। कहा कि अगर बिना टाटा मैजिक के आई तो वह उसे मार देंगे। फिलहाल शिकायत के बाद बारादरी पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पति समेत ससुरालियों को थाने बुलाया है। परिजनो ने बताया कि प्रियांशी अभी गर्भ से है। बावजूद ससुराली उस पर जुल्म ढा रहे है। पहले भी कई बार मारपीट की तो उन्होंने दामाद और ससुरालियो को समझाया लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार ही नही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *