मीरगंज, बरेली। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरिया सादात विकास क्षेत्र मीरगंज में कार्यरत सहायक अध्यापिका संध्या कक्कड़ का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा विभाग एवं शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने इसे शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताया। खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संध्या कक्कड़ कर्तव्यनिष्ठ, समर्पित एवं संवेदनशील शिक्षिका थीं। विद्यालय और विद्यार्थियों के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन विभाग के लिए अत्यंत दुखद है। नोडल संकुल शिक्षक अमित कुमार ने कहा कि संध्या कक्कड़ सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव की शिक्षिका थीं। उनका निधन शिक्षक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर जाबिर हुसैन, तनुजा मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, रोहिताश कुमार गंगवार सहित अनेक शिक्षकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।।
बरेली से कपिल यादव
