बरेली। समाजवादी पार्टी ने जिले की सात विधानसभा सीटों पर अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। बहेड़ी में नासिर रजा खां, मीरगंज में सुरेश गंगवार, भोजीपुरा में अनिल पटेल, नवाबगंज में अनिल गंगवार, फरीदपुर में बलराम सिंह यादव, बिथरी में धर्मपाल लोधी और आंवला में डॉ. इन्द्रपाल सिंह यादव को जिम्मेदारी मिली है। नवनियुक्त अध्यक्षों को 15 दिन मे विधानसभा कार्यकारिणी गठित कर जिलाध्यक्ष से अनुमोदन कराने के निर्देश दिए है। हर माह की पांच तारीख को कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि कार्यकारिणी गठन के बाद नि पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को संगठन के स्तर पर उठाने पर जोर रहेगा।।
बरेली से कपिल यादव
