श्रद्धा के साथ मनाई यीशु के जन्म की खुशियां, चर्च में उमड़े लोग

बरेली। दो साल के बाद लोग प्रभु यीशु के जन्म दिवस की खुशियां दिल खोल कर मनाते दिखाई दिए। शहर समेत विभिन्न स्थानों पर स्थित चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई, जिसमें मसीह समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद यीशु मसीह के आगमन का स्वागत किया गया। कहा कि जिस तरह से तीनों मजूसी को एक सितारे ने परमेश्वर द्वारा पैदाइश का संदेश दिया, उसी तरह यदि हम भी विश्वास करें तो परमेश्वर हमको भी उद्धार के रास्ते पर ले चलेगा। हमें प्रभु यीशु पर विश्वास करना चाहिए। घरों में भी केक काटकर क्रिसमस मनाया गया। ईसाई बहुल इलाको में क्रिसमस का भारी उत्साह दिखाई दिया। गिरजाघरों के में मेले जैसे माहौल रहा। शहर के पार्को मे तो युवा बेहद बिंदास अंदाज में नजर आए। रेस्टोरेंट और बेकरी आदि पर भी भारी भीड़ रही। क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज में सुबह से ही भारी उत्साह रहा। छोटे से लेकर बड़े तक नए नए कपड़े पहने मन में उत्साह लिए अपने अपने क्षेत्र के गिरजाघरों में पहुंचना शुरू हो गए थे। जहां आराधना के बाद लोगों ने एक दूसरे से मिल कर मुबारकबाद दी। मिलने मिलाने के सिलसिले के बीच लोग गिरजाघरों के बाहर लगे मेलों का आनंद लेते नजर आने लगे। बच्चे और युवा सेल्फी लेते दिखे तो तमाम फास्ट फूड चाट, आईसक्रीम आदि जायकों का लुत्फ लेने में मशगूल दिखे। छोटे बच्चे खेल खिलौनों के आकर्षण में दिखे। इधर, शहर के पार्को में भी दोपहर बाद खूब भीड़ बढ़ गई। शाम होते होते कंपनी बाग और अक्षर विहार पार्क फुल हो गए। यहां का मंजर भी अनूठे रंग में था। रंग बिरंगे और आधुनिक लिबास में युवक, युवतियां और बच्चे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ पहुंचे थे। बच्चे झूलों का भरपूर मजा लेते रहे। इसमें तमाम बड़े भी बच्चों के साथ उनकी खुशियों में शामिल हुए। इन सब के बीच एक दूसरे को मुबारकबाद के साथ उपहार देने का सि लसिला रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *