शिव मंदिर के दानपात्र से चढ़ावा ले गए चोर

क्योलडिया, बरेली। थाना क्षेत्र के गांव केलाडाड़ी नहर रोड स्थित शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने रात के समय धावा बोलकर पीतल का कलश और दानपात्र से चढ़ावे की रकम चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी को सुबह मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचने पर हुई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव केलाडाडी के पुजारी कैन्ही लाल ने बताया कि मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद रात में घर चले गए थे सुबह मंदिर पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मंदिर में रखा करीब पांच से छह किलो वजन का पीतल का कलश गायब था। बालाजी मंदिर के बाहर रखा सामान भी नहीं था। चोरों ने दानपात्र को भी निशाना बनाया जंजीर से बंधे दानपात्र को तोड़कर उसमें रखा चढ़ावा के रुपए निकाल कर फरार हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में आसपास के लोगों की सैकड़ों कि भीड़ जुट गई। पुलिस ने मंदिर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। चोरी के खुलासे के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा की चिप पुलिस साथ ले गई है। इससे चोरों की शिनाख्त की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *