बरेली। शादी का झांसा देकर रेप और फिर दहेज की मांग करने वाले प्रधान के बेटे को किला पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जनपद के थाना किला क्षेत्र मे रहने वाली युवती का आरोप है कि पड़ोस मे किराये पर रहने वाले मीरगंज के गांव शीशमखेड़ा के इमरान ने 22 मई 2025 को कॉलेज छोड़ने के बहाने कमरे में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर रेप किया। उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर आरोपी बार-बार रेप करने लगा। वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करा दिया। पुलिस में शिकायत पर इमरान व उसके परिजन ने आठ नवंबर 2025 को शादी कराने की बात कही। मगर रिश्ता पक्का करने के दौरान इमरान, उसके ग्राम प्रधान पिता शाकिर, मां सरवरी बेगम, बहन रुकइया, भाभी रूबी व चाचा मुख्तर ने दहेज में दस लाख मांगकर रिश्ते से इनकार कर दिया। इस पर दो जुलाई को उन्होंने थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
