विरेन्द्र धाम लोकार्पण में आपकी उपस्थिति ही हमारा सम्बल : केबिनेट मंत्री हेमा राम चौधरी

बाड़मेर/राजस्थान- बाड़मेर मुख्यालय पर बेहतरीन कवरेज देने पर तीन चार दर्जन प्रत्रकार साथियों के साथ ही जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इण्डिया की सलाहकार समिति के सदस्य और‌ ग्रामीण रिपोर्टर राजू चारण का गुड़ामालानी विधायक हैमा राम चौधरी परिवार द्वारा शाल ओढाकर सम्मान किया गया।इस दौरान साथ में उनकी अधिवक्ता पुत्री सुनिता चौधरी और तेजसिंह चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री हेमा राम चौधरी ने कहा कि डॉ विरेन्द्र चौधरी मूर्ति अनावरण एवं विरेन्द्र धाम छात्रावास के लोकार्पण समारोह में पधारे आप सभी पत्रकार साथियों का मैं हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। आपने इस तपती धूप में अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया इसके लिए हम आपके कृतज्ञ है। आपकी उपस्थिति ने हमारे शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कार्यक्रम को बहुत उॅचाइयां प्रदान की है, जिसके लिए चौधरी विरेन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट और हम सब आपके बहुत-बहुत आभारी है। आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आपका इसी प्रकार हमारे को सहयोग मिलता रहेगा।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *