बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए ब्लॉक क्षेत्र के गांव औंध के उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध मे टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 12 से 14 वर्ष की आयु के छात्रों को पहला टीका लगाया गया। बुधवार को आयोजित शिविर मे 32 बच्चों का कोरोनारोधी टीका लगा। शासन ने अब 12 साल की आयु कर चुके बच्चों को भी कोरोना से बचाव का टीका लगवा रही है। इसी कड़ी मे उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध में शिविर का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक राहुल यदुवंशी के संयोजन में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 से 14 वर्ष की आयु के विभिन्न कक्षा के बच्चों को टीका लगाया गया। प्रधानाचार्य ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताते सभी छात्र-छात्राओं को टीका लगवाने के लिए उत्प्रेरित किया। स्कूल के बच्चे नन्ही, श्रेया, प्रभजोत ने गांव में वॉलिंटियर के टीम के साथ घूम घूम कर बच्चों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया। सर्वप्रथम स्वयं का टीकाकरण भी करवाया। कुर्मांचल नगर बरेली के ऑलमा मातेर स्कूल में सातवीं की छात्रा 12 साल की श्रेया उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध के प्रधानाध्यापक की पुत्री है।।
बरेली से कपिल यादव
