कुपोषित बच्चों व क्षय रोगियों को करे चिह्नित, जन जागरूकता पर दे जोर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। ब्लॉक सभागार मे हुए कार्यक्रम मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण बिदुओं पर प्रशिक्षित किया गया। स्वास्थ्य विभाग से आए काउंसलर ने कहा कि दो से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम और 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलना है। संचारी कार्यक्रम मे सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जन जागरूकता पर जोर दें। अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से सफाई, स्वच्छ पानी, मच्छरदानी, ताजा भोजन करने के बारे में जागरूक करे। दस्तक अभियान में कुपोषित बच्चों, क्षय रोगियों, शून्य से 15 वर्ष तक के ऐसे बच्चे जिनमें दिमागी बुखार का लक्षण हो अथवा कोरोना संक्रमण के लक्षण जैसे खांसी, जुकाम, बुखार से कोई पीड़ित हो तो इन्हें चिह्नित करते हुए इनकी सूची तैयार करे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपनी आशा के साथ घर-घर दस्तक देकर इस कार्य को पूरा करना है। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना से इंदिरा परिमाल सहित आंगनवाडी कार्यकत्री मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *