शाहजहांपुर- कच्चा कटरा मोड़ के पास हाई टेंशन विद्युत लाइन के छू जाने पर कागज से भरे ट्रक में आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। दमकल ने बडी मुश्किल से काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र मे गुरुवार तड़के कागज से भरे एक ट्रक में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते घटना के बारे में पता चल गया और मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कानपुर से कागज की कतरन लेकर एक ट्रक काशीपुर की तरफ जा रहा था।ट्रक नगर के अंदर घुस आया।चालक ट्रक को लेकर कच्चा कटरा मोड़ से होते हुए बेरी चौकी की तरफ जा ही रह की इसी बीच कच्चा कटरा मोड़ के पास ट्रक हाई टेंशन विद्युत लाइन से छू गया।इससे निकली चिंगरी से ट्रक ने अंदर भरी कागज की कतरन सुलगने लगी। लेकिन चालक को इसकी भनक तक नही लगी। वहीं ट्रक कुछ दूर ही जा पाया था कि पीछे आ रहे पुलिस कर्मियों ने ट्रक के अंदर से धुआं निकलते देखे ट्रक चालक को आग के बारे में बताया।चालक ने आनन फानन ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया।दमकल विभाग को सूचना दी गई। गनीमत रही कि मौके पर पहंचे दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया अगर जरा सी देर हो जाती तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी।
– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर
