रेलवे क्रासिंग अखा मे ट्रेन से कटकर आठ गौवंश की मौत, मौके पर दौड़े अफसर

बरेली। रामगंगा के अखा रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार की सुबह तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया। जहां अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट मे आकर आठ गोवंश पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम और सीओ आंवला समेत तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रेल ट्रैक से जेसीबी के द्वारा मृत गोवंश के शव हटाए गए। थाना बिशारतगंज पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे की है।  बरेली से अलीगढ़ जाने वाली (14376) पैसेंजर जा रही थी। अखा गांव के पास अचानक ट्रैक पर गौवंश का झुंड आ गया।  ट्रेन की स्पीड अधिक थी। लोको पायलट ने गौवंश को ट्रैक से भगाने को तेजी से हॉर्न बजाया। कुछ तो गौवंश पटरी से नीचे उतर गए। आठ गौवंश ट्रेन की चपेट मे आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो अधिकारियों मे खलबली मची। सूचना पर एसडीएम और सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। रेल कर्मियों की मदद से गौवंश के शव हटवाए। पौन घण्टे ट्रेन भी रुकी रही। बिशारतगंज इंस्पेक्टर निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि मृतक गौवंश के शव जेसीबी की मदद से हटाए गए। जमीन मे गड्ढा खोदकर शवों को दफन कराया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *