बरेली। करणी सेना के पदाधिकारीयों ने आज पुलिस लाइन में एसपी यातायात से मिलकर शहर में आए दिन की जाम को लेकर मुलाकात की। करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शहर में आए दिन जाम की समस्याएं बनी रहती है जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़कों पर रुके वाहनों से निकलते धुएं व शोरगुल से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी बढ़ रहीं हैं। करणी सेना ने एस पी यातायात से यह भी मांग की कि अधिकतर डग्गामार वाहनों के कारण शहर में जाम लगा रहता है इसका कुछ निवारण हो साथ ही शहर में कई जगह व पुलों के नीचे ऑटो स्टैंड होनी चाहिए जिससे कि वहीं से सवारियां उठाएं और वहीं पर छोड़े। बाद में सभी पदाधिकारियों ने एस पी ट्रैफिक को नूतनवर्ष की शुभकामनाएं दीं और उपहार स्वरूप सीनरी भेंट की। पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष मातृशक्ति सुधा शर्मा, प्रियंका, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, वरुण शुक्ला, रोहित सिंह, आकाश पाठक, भगवती आदि शामिल रहे।
– बरेली से सचिन श्याम भारतीय
