बरेली। तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली व आला हजरत खानदान की बहू रही निदा खान एक बार फिर चर्चा मे है। वह एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गई थी। जहां उन्हें धमकी दी गई। आरोप है कि उस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और भाजपा छोड़ने के लिए दबाव बनाया। भाजपा छोड़ने के नारे भी लगाए। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत के बाद बारादरी पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बही निदा ने बताया कि उनके भाजपा मे शामिल होने से कुछ लोग परेशान है और पार्टी छोड़ने का दबाव बना रहे है। वह ऐसा करने से का विरोध करती है तो उन्हें तरह-तरह से धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को वह एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम शामिल होने के लिए परिवार के साथ पीलीभीत बाईपास रोड स्थित बारात घर में गई थी। उसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और भाजपा छोड़ने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। निदा ने बताया कि वह 26 मार्च को उनके मामा की बेटी की शादी थी। इसमे उन्हें और उनके परिवार वालों को भी बुलाया गया था। निदा ने बताया कि उसी दौरान उनके मोबाइल पर उनके मामा के बेटे बरकान का मैसेज आया। जिसमे उनके पति शीरान रजा, उसके चाचा और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने भाजपा मे शामिल होने के फैसले से तौबा करने पर ही शादी मे शामिल होने की धमकी दी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह ऐसा नही करती है तो उसे मरवा दिया जाएगा। निदा की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। तो सब शांत हो गए। मगर पुलिस के जाते ही फिर धमकाना शुरू कर दिया। मौलाना तौकीर रजा की बहू रही निदा खान आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी के नाम से संस्था भी चलाती हैं। वह अपनी संस्था के जरिए तीन तलाक पीड़िताओं की लड़ाई लड़ती है। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी।।
बरेली से कपिल यादव
