राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं सम्मानित

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अभयराजपुर के पांच बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा मे सफलता अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय की तरफ से पांचों बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षक नीरज वर्मा ने बताया कि विद्यालय के पांच बच्चे शालू रैंक 06, मोनिका गंगवार रैंक 16, करन मौर्य 20, खुशी रैंक 28 तथा रिंकी ने 34वीं रैंक प्राप्त कर मान बढ़ाया। सफल छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया। अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने को कहा गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *