रामगंगा में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

मीरगंज, बरेली। किशोर साथियों के साथ रामगंगा नदी में नहाने गया। नहाते समय वह गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगा। साथियों ने गांव पहुंचकर घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन ग्रामीणों के साथ नदी पर पहुंच गए, किशोर को नदी से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हेमराजपुर गांव निवासी 12 वर्षीय मनोज पुत्र मनवीर रविवार को साथियों के साथ नदी किनारे पशु चराने गया था। एसओ रवि कुमार ने बताया कि गर्मी के काराण मनोज और उसके साथी रामगंगा में नहाने लगे। मनोज गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख साथियों ने बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नही हुए। सूचना परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घंटों मशक्कत कर मनोज को नदी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को कहा तो परिजनों ने इनकार कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *