रसोइयों ने देखा सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

मीरगंज, बरेली। लखनऊ मे मुख्यमंत्री की और से रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। तहसील सभागार में रसोइयों ने इसका लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने रसोइयों को सम्मानित किया। एसडीएम निधि शुक्ला की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का विधायक डॉ. डीसी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण ने शुभारंभ किया। एसडीएम व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि रसोइया विद्यालय परिवार का महत्व पूर्ण अंग हैं। उनका कार्य प्रशंसनीय है। खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने कहा कि रसोइयों की मेहनत से प्रधानमंत्री पोषण योजना का प्रभावी संचालन संभव हो रहा है। तहसीलदार ने भी रसोइयों के योगदान की सराहना की। बीईओ मीरगंज एवं बीईओ फतेहगंज पश्चिमी भानु शंकर गंगवार ने अतिथियों को पौधे के रूप में स्मृति चिह्न भेंट किये। रसोइयों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजेश कुमार मिश्रा, अमित कुमार, तेजपाल, संतोष कुमार, तेज बहादुर, विनोद कुमार, प्रेरणा कथूरिया, साक्षी सिंह, फहीम अहमद, विजय आर्य आदि मौजूद रहे। सभागार में बनाई रंगोली : आंवला तहसील सभागार में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से रसोइयों के सम्मान समारोह के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान उपहार आदि भी वितरित किए गए। रविवार को एसडीएम सुशील कुमार तथा आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख पति वेदप्रकाश यादव के नेतृत्व में रसोइयों को लखनऊ का सजीव प्रसारण दिखाया गया। वेदप्रकाश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रसोइयों के हितों में काम किया है। इस दौरान रंगोली भी बनाई गई। साथ ही पुरुस्कार भी बांटे गए। इस दौरान एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, तहसीलदार अतुल कुमार सेन सिंह, नायब तहसीलदार प्रतिष्ठा साहू, आंवला क्षेत्र के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, विभागीय शिक्षक मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *