*एंबुलेंस न होने से घायल की मुश्किलें बढ़ी शादी से लौटते समय हादसा सागर जबलपुर स्टेट हाईवे15 का मामला पुलिस जांच में जुटी
मध्यप्रदेश/तेन्दूखेड़ा – एक तरफ शादियों का सीजन चल रहा है तो दूसरी तरफ लोगों की लापरवाही उनको असमय ही काल के गाल में समा रही है। ऐसा ही कुछ गुरूवार को सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुआ जब एक तेज रफ्तार इनोवा कार झलौन मार्ग पर नाग बाबा के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई तो दूसरे को गंभीर अवस्था में तेदूखेड़ा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से इलाज के लिए उसे जबलपुर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बम्होरी निवासी महेश पुत्र मुन्नाा आदिवासी 25 साल एवं सुरेन्द्र पुत्र कोमल ग्राम फुलर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार क्रमांक एमपी 04 टीए 4013 से गये थे जिसके बाद वह वापिस लौट रहे थे तभी यह हादसा घटित हो गया। हादसे के बाद अन्य राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी 108 एवं पुलिस को दी गई लेकिन काफी देर तक 108 वाहन मौका स्थल पर नहीं पहुंच सका। जब इस बात की जानकारी स्वजनों को मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और निजी वाहन की मदद से घायलों को उपचार के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा महेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुरेन्द्र की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया।
कंपनी की कार लेकर गये थे शादी में शामिल होने घटना में मृतक युवक के भाई ने बताया कि महेश बुधवार को शादी में फुलर जाने की जिद कर रहा था उसे मना किया था लेकिन विवाद करने के बाद भी वह ओएनजीसी कंपनी की इनोवा कार लेकर सुरेंद्र के साथ ग्राम फुलर गया था और वापिस लौटते समय यह घटना घटित हो गई महेश की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। घटना के बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा कार्रवाई कर पीएम उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया और वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
नही मिली एबुलेंस वाहन की मदद स्वस्थ केंद्र तेंदूखेड़ा में राहगीर तो घायलों को उठा लाये लेकिन उपचार के बाद एक को जबलपुर रेफर किया गया। तेंदूखेड़ा स्वस्थ केंद्र में 108 एबुलेंस वाहन का अभाव है और जो विधायक निधि से वाहन मिला था उसे भी जननी वाहन में अटैच कर दिया गया। ऐसे में घायल युवक के लिये जननी वाहन की सुविधा नही मिल पाई 108 के लिये स्वजन लगातार संपर्क करते रहे लेकिन वाहन नही मिला। बाद में घबराये परिजन किराये के वाहन को घंटो खोजते रहे उसके बाद वाहन मिला फिर घायल को जबलपुर रिफर किया गया।
एंबुलेंस वाहन न होने से बढ़ता है परेशानी
शासकीय वाहनों का अभाव होने का गुस्सा मौजूद स्वजनों के साथ अन्य लोगों में साफ तौर पर दिखाई दिया गया है मौजूद लोगों ने बताया कि घायल युवक की सुविधा शासकीय स्वस्थ केंद्रों में की है तेन्दूखेड़ा में कोई शासकीय वाहन नहीं है विधायक द्वारा तेन्दूखेड़ा और जबेरा में एक साथ वाहन दिये थे तेन्दूखेड़ा का वाहन जननी है अटैक हो गया यह गलत है सबसे अधिक परेशानी गरीब लोगों को होती है
इनका कहना-
एंबुलेंस को लेकर लगातार पत्राचार किया जा रहा है लेकिन अभी तक वाहन उपलब्ध नहीं हो सका आरआर बागरी सीबीएमओ स्वास्थ्य केंद्र तेन्दूखेड़ा
– विशाल रजक तेन्दूखेड़ा
