Breaking News

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व छात्राओं को आत्मसुरक्षा के प्रति किया जागरूक

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में चल रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति के अंतर्गत बीईओ बबिता सिंह के निर्देशन में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए न्याय पंचायत पन्थरा, न्योधना, चिटौली के क्रमशः प्राथमिक विद्यालय लोहारनगला, विवियापुर, भिटौरा में बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु प्रशासन द्वारा प्रदत्त कानूनी अधिकारों व आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न स्कूलों में हुए कार्यक्रम के तहत विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अच्छे और बुरे स्पर्श, बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिला बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, बाल संरक्षण सेवाएं आदि की जानकारी दी। इसी के साथ 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड लाइन के बारे में जानकारी दी गयी एवं जागरूक किया गया। नोडल प्रभारी राजकुमार सिंह, सीमा कपूर रुचि रानी डॉ समराना, नीरज वर्मा, रमेश कुमार पपनै संगीता सिंह ने महिला उत्पीड़न एवं लैंगिक भेदभाव पर सभी को जानकारी दी। नोडल प्रभारी नीरज वर्मा द्वारा बालिका शिक्षा एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वीरेंद्र किशोर, शिक्षामित्र पूरन लाल, शिखा मिश्रा, सभासद गजराज मौर्य, हरप्रीत कौर, मीनाक्षी, श्वेता सिंह, प्रधानाध्यापिका आभा रानी उपस्थित रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *