मतदाताओं को साधने की बिसात बिछा रही है ड्रग तस्कर की बीवियां, किसी भी तरह पाना चाहती है अध्यक्ष की कुर्सी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। इन दिनों उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे मे काफी हलचल है। क्योंकि निकाय चुनाव वोट डालने के लिए दो दिन ही शेष है। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी मे अध्यक्ष पद के लिए स्मैक तस्करी के बड़े नामों मे शुमार होने वाले माफिया की बीवियां चुनाव मैदान मे किस्मत आजमा रही है। जो पुुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार गैंगस्टर स्मैक माफिया उस्मान खान की पत्नी रेहाना बेगम और कुख्यात स्मैक तस्कर शाहिद उर्फ कल्लू डॉन की पत्नी ने इमराना बेगम के खिलाफ या उनके पति पर एनडीपीएस मामले मे कई थानों मे मुकदमा दर्ज है। हिस्ट्रीशीटर प्रत्याशी हिंदू व मुस्लिम मतदाताओं को साधने के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों मे घर घर का दौर जारी है। हिस्ट्रीशीटर प्रत्याशी उन्हे अपनी ओर खींचकर विजयश्री हासिल करने की कोशिश मे जुटी है। निकाय चुनाव के मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चाहे राजनीतिक दलों के प्रत्याशी हो या निर्दलीय सभी अपनी-अपनी जीत पक्की करने की हर जुगत कर रहे है। सुबह से देर रात तक प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं की चौखट पर ही दिख रहे है लेकिन प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर पति व उनके समर्थक किसी भी प्रकार से वोटर को लुभाने और अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रहे है। कस्बे मे तस्करों के चुनाव लड़ने से दिलचस्प हो गया है। कस्बे के स्मैक तस्कर उस्मान खान की पत्नी रेहाना बेगम और कुख्यात स्मैक तस्कर शाहिद उर्फ कल्लू डॉन की पत्नी इमराना बेगम ने राजनीति की दूसरी सीढ़ी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के जरिए धनबल बाहुबल को मजबूत करते हुए राजनीतिक गलियारे मे अपनी जीत दर्ज कराने के लिए धाक बढ़ाने की कोशिशों मे जुट गयी है। राजनीति निहित तमाम स्वार्थो के चलते लोग साम-दाम-दंड भेद के बूते अध्यक्ष पद की कुर्सी को पाना चाहते है। जन सेवा की भावना अब गौण हो चली है। वही कुछ लोगो का मानना है कि अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि को मजबूत करने और अपनी पहचान बनाने के उद्देश्य से इन चुनावों का उपयोग दबंग और अपराध जगत से जुड़े लोग अक्सर करते रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *