बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार को भी भाजपा प्रत्याशी प्रीति के समर्थन में सैकड़ों भाजपाइयों और नौजवानों ने नगर के प्रमुख मार्गों पर जोरदार नारेबाजी करते हुए विशाल बाइक रैली निकाली। भाजपा प्रत्याशी प्रीति को ही भारी बहुमत से जिताकर ट्रिपिल इंजन की सरकार बनवाने की पुरजोर पैरवी की। इस बाइक रैली में 500 से ज्यादा दोपहिया वाहन शामिल रहे। बाइक रैली को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली मेन मार्केट से शुरू होकर भिटौरा, लोधीनगर, नौगवां, बसन्त विहार, साहूकारा, माली, नई बस्ती, मोहल्लों में होते हुए शाही रोड पर पहुंची और मेन मार्केट में घूमती हुई भाजपा चुनाव कार्यालय पर समाप्त हुई।बाइक रैली में निवर्तमान चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य,भाजपा नेता एवं प्रत्याशी के पति आशीष अग्रवाल, सनी सिंह, ताहिर रजा नूरी, नदीम अंसारी, शशांक अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, मोहित माहेश्वरी, मेवाराम सागर, उमेश सिंह, साकिर अंसारी, सलीम रजा, कन्हैयालाल, कुलवीर सिंह, हरदेव गंगवार, अशोक मौर्य, राजेश गुप्ता,अजय कुदेशिया, राजकपूर गुप्ता, संजीव सागर आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
