मंगनी के बाद कार व 10 लाख रुपए की खातिर तोड़ा रिश्ता, किया यौन उत्पीड़न

बरेली। मंगनी के बाद युवती से कई बार यौन उत्पीड़न के बाद दहेज लोभी रिश्ता तोड़ना चाहता है। शादी मे अब युवक एक कार और दस लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। मांग पूरी न होने पर आरोपी रिश्ता तोड़ने की धमकी दे रहा है। जिसको लेकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि थाना किला क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की 15 मार्च 2021 मे प्रेमनगर मे कानून गोयान भूड़ के रहने वाले युवक से मंगनी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि मंगनी मे परिजनों ने दो लाख रुपए नकद, सोने की चेन और अंगूठी दी थी। दो तीन माह मे शादी होना तय हुआ था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने युवती के साथ कई बार शादी तय होने की बात कहकर उससे जबरन संबंध बनाए। इसी बीच युवक की मां का स्वर्गवास हो गया। जिस वजह से शादी आगे टल गई। आरोप है कि इसके बाद नवंबर मे शादी होना तय हुआ। लेकिन आरोपी शादी को टालता रहा। इस दौरान पीड़िता के परिजनों ने हाल मे ही फिर से शादी की बात की। जिस पर आरोपी ने शादी मे एक कार और दस लाख रुपए की मांग की है। काफी समझाने पर भी आरोपी मानने को तैयार नही है। युवक ने धमकी दी है कि अगर शादी में कार और दस लाख रुपए की नकदी नही दी तो वह शादी कही दूसरी जगह कर लेगा। इसी को लेकर शुक्रवार को पीड़िता पुलिस ऑफिस पहुंची। जहां जनसुनवाई कर रहे सीओ ने कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *