भाजपाइयो ने यूक्रेन से लौटे छात्र रमन व आसिफ से की मुलाकात, जाना हाल

बरेली/मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। यूक्रेन से सकुशल लौटे एमबीबीएस छात्र रमन से शुक्रवार को भाजपाइयों ने मीरगंज क्षेत्र के गांव आनंदपुर स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। वही फतेहगंज पश्चिमी के छात्र आसिफ के परिवार से भी मिलकर छात्र का हाल जाना। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना के नेतृत्व मे भाजपाइयों ने आनंदपुर निवासी रमन से मिलकर हाल जाना। यूक्रेन से यहां तक आने के दौरान उसके अनुभवों से भी परिचित हुए। अपनी आपबीती बताते हुए रमन ने यूक्रेन से सकुशल वापसी की बेहतर व्यवस्था के लिए भारत सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार के प्रति भी आभार व्यक्त किया। छात्र का कहना है कि भारत सरकार ने हमारी बहुत ही मदद की है। हमारे लिए फ्लाइट का कोई भी किराया नहीं लिया गया है और हमारे लिए खाना पीने का भी इंतजाम किया गया था। हम भारत सरकार का बहुत ही शुक्रिया अदा करते है जो भारत सरकार ने हमारी मदद करके वतन वापस बुला लिया है। इस क्रम मे भाजपाइयो ने उसके स्वजनों से भी बात की और रमन की सकुशल वापसी के लिए बधाई भी दी। वही यूक्रेन मे फंसे कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के आसिफ सकुशल घर लौट आए। घर पहुंचने पर भाजपाइयों ने छात्र व स्वजन से मुलाकात की। आसिफ की सकुशल वापसी के लिए बधाई भी दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *