भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

* SIR और संगठन सशक्तिकरण पर बनी रणनीति
बरेली – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा जी को नवीन दायित्व मिलने के उपलक्ष्य में बरेली में स्नेह मिलन, स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन चंद्रलोक अस्पताल, सैटेलाइट रोड, बरेली पर सायं 4:00 बजे किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजकुमार शर्मा जी का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
अपने संबोधन में श्री राजकुमार शर्मा जी ने शीर्ष नेतृत्व – प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, “यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि किसानों की सेवा की एक बड़ी जिम्मेदारी है। बरेली और ब्रज क्षेत्र ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, मैं उसका ऋणी हूँ।”
उन्होंने आगे कहा आज हमने तय किया है कि आगामी Special Intensive Revision में एक भी पात्र मतदाता छूटे नहीं, इसके लिए हम घर-घर जाएंगे। विशेषकर 18 वर्ष के नए युवा किसानों के वोट बनवाएंगे, संगठन विस्तार: किसान मोर्चा को बूथ स्तर तक और मजबूत करेंगे। हर बूथ पर 10 किसान मित्रों की टोली बनाएंगे। किसान हित: केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, गन्ना भुगतान और MSP जैसी योजनाओं को अंतिम किसान तक पहुँचाएंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मतभेद भुलाकर 2027 के लक्ष्य के लिए अभी से जुट जाएं
इस अवसर पर बिथरी चैनपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख पति हरेंद्र पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे, श्री पटेल जी ने श्री राजकुमार शर्मा जी को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भाइयों ने अपने-अपने विचार रखे। संबोधन में मुख्य रूप से SIR (Special Intensive Revision), नए वोट बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और एक ठोस योजना-रचना तैयार की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ हिमांशु अग्रवाल, IMA अध्यक्ष बरेली ने अपने संबोधन में कहा कि – “जैसे एक स्वस्थ शरीर ही सशक्त समाज का निर्माण करता है, वैसे ही सशक्त किसान ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। श्री राजकुमार शर्मा जी जैसे अनुभवी और जमीनी नेता का प्रदेश उपाध्यक्ष बनना किसान और आम जन दोनों के लिए शुभ संकेत है। चिकित्सा जगत की ओर से मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि किसानों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए IMA परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।”

कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने कहा कि श्री राजकुमार शर्मा जी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा किसानों के हित में और अधिक मजबूती से कार्य करेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुधीश पांडे, डॉ. रामनारायण सक्सेना, विशेष कुमार, रोहित राकेश जी कवि, कुलदीप शर्मा, रतन गुप्ता, सुमेन्द्र गंगवार, उन्मुक्त सम्भव शील, संदीप चौहान, प्रतुल उपाध्याय सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *