चुनावों के तूफानी दौरों पर पूर्व विधायक बाड़मेर मेवाराम जैन

राजस्थान/बाड़मेर- आज पंचायत समिति विशाला मुख्यालय पर आयोजित विशाल जनसभा में बड़ी संख्या में उमड़े क्षेत्रवासियों के बीच पंचायतीराज चुनावों में जिला परिषद वार्ड संख्या 27 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती तीजो देवी पत्नी कंवराराम एवं पंचायत समिति विशाला के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील पूर्व विधायक बाड़मेर मेवाराम जैन ने मतदाताओं से की।

जनसभा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और आमजन की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चुनावों में देरी, विकास कार्यों की धीमी गति तथा सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अपनी चिंताएँ साझा कीं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बाड़मेर मेवाराम जैन ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही वर्तमान अकाल की स्थिति को देखते हुए पशुओं के लिए पर्याप्त चारा एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई ताकि पशुधन की रक्षा हो सके और पशुपालकों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता पूर्व प्रधान मूलाराम मेघवाल, पूर्व प्रधान बाड़मेर गिरधर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पदम सिंह , खुमाण सिंह, हेमपर्वत , पूर्व सरपंच बलवंत सिंह , पार्षद निम्बसिंह , भवानी सिंह , रेवंत दान, अभयकरण भाद्रेश, खुशालाराम, पूराराम , गोवर्धन सिंह चुली, नवाब फकीर , तरुण पन्नू , गोरधन राम भील, केवलचंद, चांदाराम प्रजापत, रामदान, भवानी सिंह भादरेश, जोगसिंह विशाला, तगदान, मगराज सेन, आलम खान, पूर्व सरपंच आरु खान, संजय जैन भादरेश, भिखा खान, हयात खान, जुगताराम राइका, जीवनराम, बाबू खान, पूर्व सरपंच फताराम, रेखाराम गर्ग, धर्मेंद्र जांगिड़, उका खान, विरधाराम, रविंद्र भाटी, नरेंद्र मेघवाल सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समस्त क्षेत्रवासियों से अपील है कि पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत देकर अपना समर्थन व्यक्त करें।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *