भगवान राम की राजगद्दी यात्रा निकाली, जनकपुरी में स्वागत

बहेड़ी, बरेली। रामलीला मेले में चल रही रामलीला में विजयादशमी के बाद यहां राजगद्दी की बैंड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को रामलीला मैदान से नैनीताल रोड पर राजगद्दी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में राम सीता, लक्ष्मण, शिव के स्वरूप रथ पर सवार होकर चल रहे थे। शोभा यात्रा नैनीताल रोड से तहसील जनकपुरी तक पहुंची। यहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तहसीलदार भानू प्रताप सिंह ने राम और लक्ष्मण के स्वरूप का तिलक लगाकर स्वागत किया। गुरुवार को रामलीला मैदान से नैनीताल रोड पर राजगद्दी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में राम सीता, लक्ष्मण, शिव के स्वरूप रथ पर सवार होकर चल रहे थे। शोभा यात्रा नैनीताल रोड से तहसील जनकपुरी तक पहुंची। यहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तहसीलदार भानू प्रताप सिंह ने राम और लक्ष्मण के स्वरूप का तिलक लगाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा में रामलीला कमेटी के विवेक गर्ग, विनोद दुबे, महेश शर्मा, मास्टर केहरी सिंह आदि चल रहे थे। आंवला में शोभायात्रा निकाली : नगर में श्री रामलीला मेला दशहरा कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्री राम की राजगद्दी का भव्य जुलूस धूमधाम से निकाला गया। जुलूस का जगह- जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। पक्का कटरा बाजार में भरत मिलाप प्रसंग का मंचन भी किया गया। 24 से अधिक झांकियां शामिल रही। शेषनाग नृत्य की विशेष प्रस्तुति ने श्रृद्धालुओं का दिल जीत लिया। मेला कमेटी अध्यक्ष वीर सिंह पाल, महामंत्री अमित कुशवाह, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रामनिवास मौर्य, राधेश्याम मौर्य, गोपाल सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जलाया मेघनाद का पुतला : नवाबगंज। कस्बे के रामलीला मेले में चल रहे रामलीला गुरुवार को मेघनाद के वध और अहिरावण के वध का मंचन हुआ। पनघैली नदी के किनारे मेघनाद के पुतले का दहन किया गया। रामलीला सोसायटी के अध्यक्ष शिशुपाल गंगवार, महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता मौजूद रहे। बल्लिया में भी निकाली शोभायात्रा, लगे जयकारे : भमोरा। बल्लिया में गुरुवार को भगवान राम की राजगद्दी की शोभायात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया। बल्लिया में चांढपुर रोड रामलीला ग्राउंड में चल रहे रामलीला मेले में भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। गुरुवार को भगवान राम का राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। गांव के मुख्य गलियारों में शोभायात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जय श्री राम के नारे लगा कर बल्लिया गांव को गुंजायमान किया। शोभायात्रा में भगवान राम और लक्ष्मण जी की स्वरूप में सजे कलाकारों पर फूलों को बरसाकर स्वागत किया गया। रावण वध के साथ प्राचीन रामलीला का समापन : फरीदपुर। रावण वध के बाद गुरुवार को प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के मोहल्ला परा की सबसे पुरानी रामलीला मेला का बुधवार को रावण वध की लीला के साथ समापन हो गया। गुरुवार को प्राचीन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, संरक्षक राजेश चंद्र मिश्रा एवं मेला कमेटी के समस्त पदाधिकारीयों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पूजा अर्चना के साथ दोपहर 12:00 बजे श्री राम राजगद्दी शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। सभासद संजीव शुक्ला के आवास पर भगवान श्री राम की आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मेन रोड पर नगर पालिका की पूर्व पालिका अध्यक्ष पूनम गुप्ता के पति ब्रह्मा शंकर गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया। ईशान को न बुलाने से दिया सामूहिक इस्तीफा : फरीदपुर। श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति की ओर से होने वाले रामलीला में लेकर उद्घाटन समारोह में दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के पुत्र ईशान ग्वाल को नहीं बुलाया गया। इससे नाराज मेला कमेटी के ऑडिटर प्रतुल अग्रवाल, संजय चौहान, शैलेश सिंह, राजेश गुप्ता एवं सत्येंद्र सिंह लवी ने सामूहिक इस्तीफा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल प्रतिवर्ष मेले के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। युवाओं को प्रेरणा दे रहा श्री राम का चरित्र : श्रुति गंगवार : फरीदपुर। श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति की ओर से होने वाले रामलीला मेले का गुरुवार की शाम शुभारंभ किया गया। गुरुवार किसान श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के रामलीला मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार ने कहा कि श्री राम के चरित्र युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश मामा ने बताया की 26 अक्टूबर को राम बारात निकली जाएगी। 3 नवंबर को राज्याभिषेक के साथ मेले का समापन होगा।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *