बगावत पड़ी भारी, निवर्तमान अध्यक्ष समेत आठ भाजपाई को दिखाया बाहर का रास्ता

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, आंवला। पार्टी लाइन से हटकर चुनावी मैदान में उतरे भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों पर पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस क्रम मे शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, मंडल उपाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश मौर्य उर्फ बंटी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा के बाद भी संजय चौहान की पत्नी जयंती चौहान और गिरीश मौर्य उर्फ बंटी की पत्नी विनीता नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी से अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे है। इसे देखते हुए इन दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता मंडल उपाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान को भी निष्कासित किया है। वही आंवला जिलाध्यक्ष ने बताया कि निकाय चुनाव में इस बार बिशारतगंज से चेयरमैन पद के लिए महेश साहू को प्रत्याशी बनाया गया जबकि निवर्तमान चेयरमैन सूरजपाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष नानक राम सागर अध्यक्ष पद, जिला कार्य समिति के सदस्य रामरतन साहू अपने बेटे अखिल साहू को निर्दलीय सभासद पद, मंडल अध्यक्ष महेश साहू पत्नी प्रीती साहू को पार्टी लाइन के खिलाफ चुनाव लड़ा रहे थे। इसको लेकर चारों लोगों को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पूर्व सभासद केशव मौर्य को भी पार्टी से निकाला गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *